हर एक सेकंड की कीमत आज जान लो !

हर-एक-सेकंड-की-कीमत,

हर एक सेकंड की कीमत

क्या आप भी सफल होना चाहते हैं? अगर हां तो आपको सिर्फ एक चीज़ नही बल्कि सभी चीज़ों को सही तरीके से जानना होगा। आज लोग अपने आप को सभी से ऊपर देखना चहते हैं लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं हैं क्योंकि चाहने से आपको हकीकत में कुछ नही मिल सकता हैं।

    समय की कीमत

    चाहे आप जो कुछ भी करते हो लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी एक सेकंड जो अपने ऐसे ही गवाएं है उनका भी आपके जीवन में बहुत गहरा असर पड़ता। अगर आप आम इंसान की तरह सोचेंगे तो आपको यह उतना महत्वपूर्ण नहीं लग सकता हैं।

    लेकिन अगर आप एक सफल इंसान की तरह सोचते हो तो आपको पता चलेगा कि अपने क्या किया हैं। जो भी सफल लोग होते हैं वो सोचते ही अलग तरह से हैं उनका हर एक काम एक तय समय में होता हैं।

    तो अगर आप भी सफल होना चाहते हैं तो अपने दिन भर की हर एक काम को कब करना हैं उसका एक तय समय निर्धारित कर दीजिए और अगर आपको इसमें दिक्कत आ रही हैं तो आप इस आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।

    समय पर हर काम

    आपको याद हैं स्कूल के वो दिन जब आपको स्कूल में होम वर्क या घरकाम दिया जाता था? जो उस समय आपको शायद उतना पसन्द नहीं आता होगा लेकिन इससे आपको बहुत ज्यादा फायदा हुआ हैं। तो क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों किया जाता था?

    आप सब यह बोलेंगे की ताकि जो स्कूल में पढ़ा उसका अभयास एक बार फिर घर में हो जाएं।

    लेकिन ऐसा ऐसा कुछ हद तक सही पर एक और कारण होता हैं, असल वजह यह हैं कि होमवर्क जब हम करते हैं तो हम अपने समय का कुछ समय इसे बनाने में बिताते हैं। और समय का सही उपयोग ही घरकाम का मुख्य उद्देश्य हैं। इससे हम समझते हैं कि अगर समय पर घरकाम नही किया तो पिटाई होगी हो हम किसी तरह समय बचा कर घरकाम कर ही लेते थे।

    तो घरकाम, हरकाम से ऊपर ☺️!

    समय की रफ्तार

    समय की रफ्तार इस पूरी सृष्टि में हर एक इंसान के लिए समान हैं। लेकिन क्या आप उवने समय का पूरी तरह से उपयोग कर पा रहे हैं?


    अगर आप अपने पूरे दिन में 2 घंटे बर्बाद कर दिए तो क्या आप जानते हैं कि आप जिस रास्ते पर चल रहे होते हैं उस रास्ते पर आप तो पीछे हो जाते हैं पर आपका प्रतिद्वंद्वी आपसे आगे निकल जाता हैं।

    हर एक सेकंड जो आप बर्बाद कर रहे हैं उस एक एक सेकंड में आपसे भी ज्यादा मेहनत कोई और कर रहा हैं तो अब आप यह बात याद रखना की जब भी आप अपने गोल से हटकर मौज मस्ती में समय बर्बाद करते हो आप अपने प्रतिद्वंद्वी को  मौका दे रहे हैं और आपका प्रतिद्वंद्वी आपको पछाड़ कर जीतने की ओर अग्रसर होता जा रहा हैं।

    समय पर एक Quote

    हर एक सेकंड का ये खेल हैं
    किया जिसने हर एक सेकंड का अनादर
    वो छण भर के लिए आगे फिर फेल हैं
    क्योंकि
    समय जो बीत गया वो फिर वापस नहीं आता
    सफलता उसकी तो मिलती हैं जो समय का कर्ज हैं चुकता। - Vishal Sharma

    हमें मिला एक एक सेकंड एक प्रकार का कर्ज हैं जिसे हमें एक न एक दिन चुकाना जरूर होगा तो आज से ही बदलाव शुरू करें और अपनी जीवन से बेवजह के काम जिसमे आपको समय की हानि होती हैं उन सभी काम को बंद करे और वही करें जो जरूरी हो।

    निष्कर्ष (Conclusion)

    तो दोस्तो आपको यह लेख कैसा लगा? इस लेख से हमने जाना कि हम सभी के जीवन मे हर एक सेकंड का कितना ज्यादा महत्व हैं और किस समय का अनादर करने के क्या परिणाम हो सकते हैं।

    अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे शेयर करें ।

    Post a Comment

    0 Comments