इंसान सफल कब होता हैं? (Success Funda in hindi)


how-to-become-successful-hindi-quotes

इंसान सफल कब होता हैं?

हेलो विजेताओं, हां मैं आप सब को विजेता कह रहा हूँ क्योंकि आप अगर इस आर्टिकल को पढ़ रहे हैं तो इसका मतलब हैं आप बदलाव की ओर अग्रसर हैं। तो चलिए जानते हैं कि एक इंसान कब सफल होता हैं। आप में से बहुत से लोग यह समझते या सोचते होंगे कि सफलता के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती हैं लेकिन क्या ऐसा सही में हैं? चलिए जानते हैं।

    सफलता की परिभाषा

    तो आप में से बहुत से लोगो को लगता होगा कि सफलता को पाना बहुत मुश्किल होता हैं। और आप लोगो को सफलता का असली मतलब शायद पता नहीं होगा, सफलता का असली मतलब और कुछ नहीं बल्कि आप जो करना चाहते थे और आप अगर वो कर रहे हैं और आप हर तरह से खुश हैं तो वही सफलता और यही सफलता की परिभाषा हैं।

    सफलता कब मिलती हैं?

    एक शब्द "सफलता" के लिए लोग पूरा का पूरा जीवन समाप्त कर देते हैं और फिर जाकर मिलती हैं सफलता। जितना आसान इसे लिखना हैं उतना आसान इसे पाना नहीं होता हैं।

    वैसे तो सफलता को पाने का कोई समय या 100% सही तरीका किसी के पास नहीं हैं और कोई आपको यह नहीं बता सकता हैं कि आप कब सफल होंगे।

    हाँ लेकिन सफलता आपकी कार्य पर निर्भर रहती हैं। अगर आप कुछ ऐसे काम हर रोज़ करते हैं जो आपको सफलता दिला सकती हैं तो आप सफल जरूर होंगे।

    Quotes :
    एक दिन में सफलता नहीं मिलती हैं लेकिन कोशिश करते रहोगे तो एक न एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।

    सफल होने का रास्ता

    सफल होने का रास्ता आपसे होकर ही गुजरता हैं अगर आप चाहेंगे तो आप अपने अंदर बदलाव लाकर अपने आप को उस सफलता के रास्ते में ला सकते हैं जिसमें आप अभी तक नहीं थे। 

    सफलता का रास्ता शुरुआत में बहुत ही पीड़ादायक होता हैं मध्य में बेकार और यह इतना बेकार होता हैं कि लोग इसे झेल नहीं पाते हैं और छोर कर पुराने रास्ते पर लौट जाते हैं लेकिन जो हार नहीं मानता हैं उनको सफलता के रास्ते का अंतिम पड़ाव का सुख भोगने का अवसर मिलता हैं और यह बहुत ही आनंदमय होता हैं।

    success quotes in hindi

    Quotes :
    रास्ते कटीले होंगे पर हर हाल में उन्ही रास्तों से गुजरना हैं,
    आसान रास्तो में तो सब चलते हैं
    हमें हँसते हँसते हर कठिनाई से लड़ते जाना हैं।
    - विशाल शर्मा

    सबकी सफलता अलग अलग

    आप सभी को अगर सफल होना हैं तो यह बात दिमाग से निकाल दे कि इतने या उतने साल में सफलता मिल जाएगी उसमे बाद तो मौज करेंगे।

    दोस्तों सफलता एक ऐसी चीज़ हैं जो किसी को 20 साल के उम्र में मिल जाती हैं तो वही कोई 50 के उम्र तक भी सफलता की तलाश में रहता हैं तो कोई 60 के उम्र में सफलता की तलाश पूर्ण समर्पण के साथ शुरू करता हैं फिर जाकर मिलती हैं सफलता और कुल मिलाकर सफलता को अनिश्चितता भी कहा जा सकता हैं।

    success-quotes-in-hindi

    Quotes-
    सफलता की कोई समय सीमा नहीं होती
    और जो चीज़ समय सीमा में आपको मिल जाए
    वो पूर्ण सफलता नहीं होती।
    - विशाल शर्मा

    सफलता का कोई आसान रास्ता नहीं

    इंसान को अगर सफल होना हैं तो बस एक ही रास्ता होता हैं जिसपर इंसान को चलना होता हैं लेकिन अगर आप एक समय में अनेक काम करेंगे तो न सिर्फ आप अपने आप को ज्यादा तनाव में डाल रहे हैं बल्कि आप अपना समय भी बर्बाद कर रहे हैं। 

    एक समय में अनेक काम करके आप अपने उस रास्ते को भी ज्यादा कठिन बना रहे हैं जो पहले से ही कठिनाईयों से भरा पड़ा हैं। और अगर आप एक समय में 3 से ज्यादा गोल में फोकस करते हैं तो इसका मतलब हैं कि आपके पास कोई ठोस गोल नहीं हैं और आप की विफल होने की सम्भावना काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं।

    ऐसा इसलिए होता हैं क्योंकि आपका दिल, दिमाग की सोचने की शक्ति का बटवारा हो जाता हैं और एक काम पर सही तरह से फोकस नहीं कर पाते हैं। जिससे आप अपनी शक्ति का पूर्ण रूप से उपयोग नहीं कर पाते हैं।

    तो हमेशा कोशिश करें कि आप 3 से ज्यादा गोल पर एक समय पर काम न करें।

    सफलता मिलेगी पर..

    आपको भी सफलता मिलेगी पर उसके लिए आपको सही रास्ते पर चलने होंगे और इस लेख में बताएं गए महत्वपूर्ण बातों को ध्यान से पढ़ें और इंसान सफल तब होता हैं जब वो पूरी तरह से असफलता हो जाता हैं। तो क्या आप पूरी तरह से असफल हो गए हैं? अगर हाँ, तो आपका दिमाग और आपका शरीर खुद ब खुद आपको सफलता के रस्ते पर ले ही आएंगा।

    निष्कर्ष (Conclusion)

    तो दोस्तो आज हमने जाना कि सफलता एक इंसान को कब मिलती हैं और अगर आपको इस आर्टिकल से थोड़ा सा भी लाभ हुआ हो तो अपने किसी कैसे साथी के साथ इसे शेयर करें जिसे मोटिवेशनल की आवश्यकता हैं।

    हमारे इस ब्लॉग को दोस्तों के साथ शेयर करें क्योंकि हम इस ब्लॉग में ऐसे ही धमकेरदार और मोटिवेशनल से भरपूर आर्टिकल्स लाते रहते हैं।

    Post a Comment

    1 Comments