लालच बुरी बला हैं यह कहानी इस कथन को सत्य साबित करती हैं।

lalach buri bala hai

लालच बुरी बला हैं।

हेलो, विजेताओं कैसे हो आप सब? दोस्तो आपको अपने जीवन में कुछ पाना हैं लेकिन आपको यह भी पता होगा कि यह इतना आसान नही हैं। जीवन में बहुत से मुश्किलें आती हैं लेकिन कोई इन मुश्किलों से टूट जाता हैं तो कोई रिकॉर्ड तोड़ देता हैं। आप इस आर्टिकल को क्यों पढ़ रहे हो? क्योंकि आपको भी जीवन में आगे बढ़ना हैं। तो चलिए आज जानते हैं कि आप कैसे आगे बढ़ सकते हैं।

    लालची इंसान

    दोस्तो गीता में भी लिखा गया हैं कि सिर्फ अपने लिए जीना एक तरह का आप हैं और इससे कभी भी आंतरिक खुशी नहीं पा सकते हैं। लेकिन अगर आपको यह पता हो कि लालच कैसे आपकी जीवन को धीरे धीरे नीचे लाने लगता हैं तो आप यह गलती कभी नहीं करोगे। तो चलिए जानते हैं।

    लालच की एक अजीब कहानी

    दोस्तों यह कहानी हैं एक इंसान की जिसने लालच की हद कर दी थी। चलो आपके साथ इस कहानी की शुरुआत करता हूँ।

    एक इंसान था जिसकी अभी शादी नही हुई थी। एक दिन वह रास्ते पर चल रहा था तो उसे एक 6 मंजिल की बिल्डिंग दिखी जिसमे लिखा था आपको इस बिल्डिंग के हर फ्लोर में एक से बढ़कर एक लड़की मिलेगी जिससे आप शादी कर सकते हैं।

    लेकिन एक शर्त यह थी कि अगर आप एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर में चले गए तो आप फिर नीचे वाले फ्लोर पे नहीं जा सकते हैं। वह इंसान यह देख कर खुश हुआ और बिल्डिंग में अंदर प्रवेश किया।

    वह पहले फ्लोर में गया तो वहाँ लिखा था यहाँ आपको पढ़ी लिखी लड़की मिलेगी। वह बहुत खुश हुआ और मन में सोच पढ़ी लिखी लड़की हैं तो अच्छा हैं मुझे काम नहीं करना पड़ेगा। वह पहले सोचा की इसी से शादी करते हैं। लेकिन थोड़ी देर सोचने के बाद वह इससे भी अच्छी लड़की की चाहत लिए वो दूसरे मंजिल पर चल गया।

    lalach quotes

    Quote:
    दिखता नहीं यह किसी को भी
    फिर भी होता सभी अंदर
    आज थोड़ा सा और पाना हैं
    कल थोड़ा और ऊपर जाना हैं
    अपने जाल में फ़साना इसका मंतर
    खोया अपना सब कुछ 
    जो भी इसके राह में चला हैं।
    नाम हैं इसका लालच, और लालच बुरी बला हैं।

    दूसरे मंजिल पर लिखा था यहाँ पढ़ी लिखी और सुंदर लड़की मिलेगी। यह बात से वो और भी प्रसन्न होता हैं और सोचता हैं कि पढ़ी लिखी लड़की और साथ में सुदरता भी हो तो बात बन जाती हैं। लेकिन फिर वही कुछ और अच्छा पाने के चक्कर में वो तीसरी मंजिल पर जाता हैं।

    तीसरी मंजिल पर लिखा होता हैं यहाँ आपको पढ़ी लिखी, सुंदर और अमीर पिता की बेटी मिलेगी। वह फिर खुश होता हैं लेकिन कुछ देर सोचने के बाद फिर कुछ और अच्छा पाने के लिए चौथी मंजिल पर चला जाता हैं।

    चौथी मंजिल पर लिखा था आपको यहाँ पढ़ी लिखी, सुंदर, अमीर और घर का सारा काम करने वाली लड़की मिलेगी यह सोच कर वह बहुत ज्यादा प्रसन्न होता हैं। लेकिन फिर कुछ और अच्छा पाने की लालच में वो पाँचवे मंजिल पर चला जाता हैं।

    पांचवी मंजिल पर लिखा होता हैं यहाँ आपको पढ़ी लिखी, सुंदर, अमीर, घर का सारा काम करने वाली और साथ साथ माँ बाप की सेवा करने वाली लड़की मिलेगी। यह पढ़ कर वो इंसान बहुत खुश हुआ और इसे ही चुनने की सोचने लगा पर फिर उसके मन मे ख्याल आया कि कही छठवें मंजिल पर इससे भी अच्छी लड़की मिल जाए। 

    यह सोचकर वो छठवें मजिल पर चला गया और जब वो वहाँ पहुंचा तो वहाँ लिखा था मुबारक हो आप भी अन्य 9904 लोगो की तरह यहाँ इस मंजिल पर आए हैं दरवाजा खोले, यह रास्ता आपको इमारत से बाहर दिखा देगा। 

    तो दोस्तो इसी तरह जीवन मे भी हमें कई चीजों से संतोष करना होता हैं वरना आप अपके पास जो हैं वो भी खो देते हो। अगर आपको खुश रहना हैं तो आपके पास जो हैं उसके लिए हमेशा आभारी रहे और जो नहीं हैं उसे पाने के लिए कटिबद्ध। 

    happiness quotes in hindi

    Quote :
    खुश रहने का सबसे अच्छा तरीका हैं,
    आपके पास जो हैं उसका पूरा इस्तेमाल करें,
    और जो नहीं हैं उसे पाने के लिए
    आपके पास जो हैं उसी से मेहनत
    - विशाल शर्मा

    निष्कर्ष (Conclusion)


    दोस्तों हमने आज यह सीखा की कैसे आपकी सोच में जब लालच आने लगता हैं तो कैसे आप अपने आप का ही पतन करने लगते हैं। और इसी लिए किसी ने कहा हैं लालच बुरी बला हैं।

    हमारे इस ब्लॉग को दोस्तों के साथ शेयर करें क्योंकि हम इस ब्लॉग में ऐसे ही धमकेरदार और मोटिवेशनल से भरपूर आर्टिकल्स लाते रहते हैं।

    Post a Comment

    0 Comments